कानपुर21नवम्बर*श्रृजन सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन एवं वर्ल्ड विजन के सहयोग से बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज दिनांक 20/11/21 को बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत दोस्ती नगर में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्रृजन सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन एवं वर्ल्ड विजन के सहयोग से किया गया जिसकी रूपरेखा चाइल्डलाइन निदेशक जेपी सिंह जी व उमा शुक्ला के मार्गदर्शन से तैयार की गई । चाइल्ड लाइन समन्यवक दिवाकर ओझा
के द्वारा बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह ना करे ना ही होने दे अगर कही ऐसा होता है तो इसकी सूचना 1098 पर दे। साथ ही चाइल्ड लाइन 1098 आपातकालीन नंबर की जानकारी दी गई । बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा द्वारा सभी बच्चो व ग्रामीणों को शपथ दिलाया गया कि बाल विवाह ना होने दे । कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों जूस वितरण किया गया कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य उपेन्द्र प्रसाद तिवारी, सुरेश नाथ द्विवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा चाइल्ड लाइन समन्यवक दिवाकर ओझा वर्ल्ड विजन की वैलेंटियर प्रीती उपस्थित रहे चाइल्डलाइन समन्वयक दिवाकर ओझा ,काउंसलर प्रज्ञा, टीम सदस्य अमन शर्मा ,दिव्या , शालिनी मिश्रा ,सिद्धार्थ त्रिपाठी ,किन्टू मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*