[20/11, 5:09 PM] +91 97596 81925: कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नगर में हुई अनोखी शादी
फफूद/औरैया
नगर के राधा वल्लभ मन्दिर में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर सालिगराम जी महाराज व तुलसा महारानी का विवाह धूमधाम से किया गया जिसमें नगर साहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी विवाह में सम्मलित हुए।
नगर के मुहल्ला तिवारियान में स्थित यगेश्वर धाम पर वर पक्ष की ओर से दया शंकर अवस्थी व श्री मती लक्ष्मी अवस्थी के साथ मुहल्लावासी बारात के साथ मंगलगीत गाकर चल रहे थे।सालिगराम जी महाराज की बैड़बाजा के साथ नगर के मैन बाजार होकर श्री राधा वल्लभ मन्दिर पर पहुची जहाँ पर कन्या पक्ष की ओर मनोज दीक्षित व श्री मती चयना दीक्षित ने द्धारचार की रस्म पूरी की।श्री राधा वल्लभ मन्दिर पर शादी के दोरान तुलसा व सालिगराम के गगनवेदी जयकारे से मन्दिर गूजता रहा।इसके उपरात तुलसा महारानी की शादी रस्म पूरी की गई।इस बीच देर रात तक भण्डारे का कार्यक्रम चलता रहा।
[20/11, 6:03 PM] Ram Prakash Sharma: *कृषि कानून वापस लेने पर कांग्रेस का विजय दिवस रहा फ्लॉप*
*मुख्यालय पर कांग्रेस के विजय दिवस में जुटे मुट्ठी भर लोग*
*औरैया।* भारत सरकार के प्रधानमंत्री ने किसानों द्वारा 1 वर्ष से चलाये जा रहे 3 कृषि कानूनो के विरोध में आंदोलन के मद्देनजर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की 19 नवंबर को घोषणा की है। जिस पर कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा शनिवार को विजय दिवस मनाये जाने का ऐलान किया गया। इसी के चलते मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विजय दिवस मनाया गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाये गये विजय दिवस में मुट्ठी भर लोग जुटे। जिससे कांग्रेस का विजय दिवस फ्लॉप रहा।
भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों द्वारा कृषि कानून के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को देखते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों की जीत बताते हुए विजय दिवस मनाने की घोषणा की गई। जनपद कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यालय पर विजय दिवस मनाया गया। जिसमें उन्होंने मौजूद मुट्ठी भर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा , कि केंद्र सरकार गूंगी , बहरी , निकम्मी एवं जन विरोधी सरकार है। भले ही प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस लेने का एलान किया हो लेकिन जनता को प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में अब तक के सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं। माह दिसंबर में संसद सत्र के दौरान लोकसभा चलेगी उसमें ही प्रधानमंत्री को यह काले कानून समाप्त करने चाहिए। कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मी है। उसे चाहिए कि एमएसपी लागू करें। कृषि कानून रद्द करना किसान , मजदूर के साथ सभी की जीत है। आगे उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों का उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं किसानों को आतंकवादी , खालिस्तानी , मवाली , पाकिस्तानी , मुट्ठी भर किसान जैसे शब्दों के अलावा आंदोलन जीवी शब्दों से नवाजा गया। भाजपा नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री को किसानों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना बहुत ही निंदनीय रहा। कहा कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के समय किसान , व्यापारी , युवा व मजदूर वोट की चोट से इसका जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने कहा है कि किसानों को लखीमपुर में भाजपा मंत्री के पुत्र की गाड़ी से कुचला गया। उनके परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। इसके साथ ही मंत्री पुत्र को सजा होनी चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सिपाही लाल निषाद , संतोष भदौरिया , उत्तम चंद गुप्ता , सोभित त्रिपाठी , महेंद्र प्रताप यादव , इंदर सिंह , एहसान मोहम्मद व दलजीत सिंह के अलावा अन्य मुट्ठी भर कार्यकर्ता शामिल रहे।
[20/11, 6:59 PM] Ram Prakash Sharma: *मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर होगा जुर्माना*
*औरैया।* शनिवार को यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में यातायात प्रभारी व टीएसआई मय यातायात कर्मचारी गण व एनसीसी के बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। यातायात नियमों के संबंध में वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर हिदायत दी गई। कहा गया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने पर जुर्माना भुगतना पड़ेगा।
शनिवार 20 नवंबर 2021 को यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व क्षेत्राधिकारी यातायात सुरेंद्र नाथ यादव के निर्देशन में यातायात प्रभारी केके मिश्र व टीएसआई देवेंद्र कुमार शर्मा मय यातायात कर्मचारी गण के एनसीसी के बच्चों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई। तथा एनसीसी के बच्चों द्वारा यातायात नियम के संबंध में वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी गई , तथा दुपहिया वाहन व चार पहिया वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाने के लिए हिदायत दी गई , तथा बताया गया कि जो भी मोडिफाइड साइलेंसर लगाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें , तथा शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सख्त सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। इस लिए यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।
[20/11, 7:22 PM] Ram Prakash Sharma: *इनसेट- प्रत्येक रूट के लिए मिलेगा अलग नंबर*
*औरैया।* ऑटो चालकों को प्रत्येक रूट के लिए अलग नंबर दिया जाएगा। जैसे यदि कोई ऑटो चालक औरैया से सवारियां लेकर दिबियापुर जाता है। तो उसे एडी से नंबर दिया जाएगा। इसी प्रकार औरैया से सिकंदरा जाने के लिए एएस सीरीज शुरू होगी। जिससे लोग खुद पता चला सकेंगे कि यह किस रूट की गाड़ी है।
[20/11, 7:22 PM] Ram Prakash Sharma: *शहर की सड़कों पर यूनिक नंबर से दौड़ेंगे ऑटो*
*अपराध व जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस प्रशासन ने बनाया मास्टर प्लान*
*औरैया, संवाददाता।* शहर में अपराध पर अंकुश लगाने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बार फिर से एसपी के निर्देश पर मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में चलने वाले ऑटो व रिक्शा को यूनिक नंबर दिया जाएगा। साथ ही उन्हें रूट के अनुसार ऑटो संचालन की छूट मिलेगी। जिससे प्रत्येक ऑटो चालक अपने निर्धारित रूट पर ही सवारियां भर सकेगा। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में बड़े शहरों की तरह यातायात व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। यातायात प्रभारी कण्य कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में संचालित सभी ऑटो चालकों को लिए निर्धारित रूट तय किए जा रहे हैं। यानी जो ऑटो औरैया से दिबियापुर के लिए सवारियां ले जाते हैं। वह दूसरे रूट पर नहीं जा सकेंगे। इसी के साथ शहर में घूमने वाले ऑटो को अलग नंबर दिया जाएगा। नंबर से ही ऑटो की पहचान होगी। इसके लिए ऑटो चालकों को जानकारी दी गई है। खानपुर चौराहे पर सभी ऑटो चालकों को एकत्र होकर इन नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बीच सड़क पर ऑटो रोककर सवारी न भरने के सख्त निर्देश दिए गए। कहा कि वह सड़क के किनारे ही ऑटो रोकें। जिससे दुर्घटनाएं ना हो सके। और जाम से राहत मिले।
[20/11, 7:22 PM] Ram Prakash Sharma: *इनसेट* *औरैया।*विभाग के पास रहेगी पूरी डिटेल*
*औरैया।* यूनिक नंबर के साथ ही ऑटो की पूरी डिटेल विभाग के पास रजिस्टर में दर्ज रहेगी। जिसमें ऑटो संख्या, गाड़ी मालिक का नाम, चालक का नाम, चालक का मोबाइल नंबर शामिल रहेगा। यदि कहीं कोई घटना- दुर्घटना होती है। तो तत्काल मदद के लिए प्रशासन पहुंचेगा। इसके साथ ही यदि सवारी के साथ किसी प्रकार की अभद्रता या अन्य कोई घटना होती है। तो उसकी शिकायत तत्काल पुलिस विभाग से की जा सकती है।
[20/11, 8:00 PM] Ram Prakash Sharma: *30 नवंबर को होगी नीलामी।*
*औरैया।* अपर जनपद न्यायाधीश राजेश चौधरी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायालय परिसर में एकत्रित निष्प्रयोजन फर्नीचर एवं निष्प्रयोजन सामान की सार्वजनिक नीलामी 30 नवंबर को साढे 4 बजे न्यायालय परिसर में नीलामी समिति की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न होगी।अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायाधीश कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
[20/11, 8:00 PM] Ram Prakash Sharma: *राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 नवंबर को नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सुनील कुमार सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिवाकर कुमार के द्वारा जनपद के प्रशासनिक नोडल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 दिसंबर की भव्य सफलता हेतु बैठक की गई। जिसमें अधिक से अधिक वादों को नियत कर निस्तारण हेतु मन्यन किया गया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, तहसीलदार सदर रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन सिंह उपस्थित रहे। साथ ही 20 नवंबर को श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी द्वारा प्री लिटिगेशन आयोजित की गई। जिसमें 8 वादों में पक्षकार सुलह समझौते हेतु तैयार हो गए, जिनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा। उक्त बैठक में श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के विधि अधिकारी अजय गुप्ता, सत्येंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडे एवं श्रीराम फाइनेंस कंपनी के विधि सलाहकार अधिवक्ता शशांक पुरवार एडवोकेट उपस्थित रहे। श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के वादों के निस्तारण हेतु अगली तिथि 4 दिसंबर को निश्चित की गई। आम जनमानस से अपील की जाती है कि श्रीराम फाइनेंस कंपनी से संबंधित अपने वादों को उक्त तारीख में समझौते के द्वारा निस्तारित करवाये।
[20/11, 8:00 PM] Ram Prakash Sharma: *कल बूथों पर फिर लगेगा विशेष कैम्प, पहुंचकर बनिए वोटर*
*वोट न बना हो तो, कागज लेकर पहुंचे बूथ, बनवायें अपना वोट*
*औरैया।* मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 21 नवंबर रविवार को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगेगा। रविवार को बूथों पर दिन भर बीएलओ फार्म के साथ मौजूद रहेंगे। पहली जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने या 18 वर्ष के बाद किसी भी उम्र के लोग जो अब तक वोटर नहीं बन सके हैं, वे बूथ पर जाकर फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। बीएलओ जांच पड़ताल कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को जेंडर रेशियो सुधारने के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को वोटर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी लोगों से अपील की है कि जिन लोगों के वोट अभी तक नहीं बने है वे रविवार को बूथ पर जाकर अपना वोट अवश्य बनवा लें।
पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो, आयु प्रमाण पत्र, हाईस्कूल अंकतालिका,
निवास प्रमाण पत्र या पते का प्रमाण, परिवार के किसी सदस्य का पहचान पत्र
मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड अवश्य साथ ले जाएं।
[20/11, 8:17 PM] Ram Prakash Sharma: *सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव ने शिक्षकों के साथ किया संवाद*
*औरैया।* समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को पंडित बाबूराम पांडे एकेडमी इंटर कॉलेज मुरादगंज औरैया में बुधवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान की ओर कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के साथ संवाद संवाद किया। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा वित्तीय शिक्षकों , शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ घोर अन्याय किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही मानदेय रोककर वित्तविहीन शिक्षकों का अपमान किया जाना बताया।
समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक ही नहीं बल्कि सभी शिक्षित बेरोजगार के साथ भी कुठाराघात किया है। अपना हक मांगने पर उन पर लाठियां बरसा कर उनको भी अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी शिक्षक समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाये। सपा सरकार बनने पर सभी को हक व सम्मान दिलाया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से बृजेश सिंह यादव प्रधानाचार्य , सत्येंद्र दोहरे प्रवक्ता , राजू शंकर पांडे , अजय बाजपेई प्रवक्ता , सत्येंद्र वर्मा , देवेंद्र भदौरिया , सत्येंद्र यादव , नीलम देवी व विजय शुक्ला समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या14 फ़रवरी 26*योगी आदित्यनाथ और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच बयानबाजी से सियासी माहौल गरमाया।
अयोध्या14 फ़रवरी 26*कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई।
सुल्तानपुर 14 फ़रवरी 26*हनुमान घाट को एक करोड़ 71 लाख की सौगात*