बिजनौर07मई25पहलगाम हमले का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और मोदी जी को बधाई
रिर्पोट: फहीम अख़्तर बिजनौर
बिजनौर। मौलाना डॉ फुरकान मेहरबान अली अल मदनी ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और कहा कि देश को उन पर गर्व है। सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए उन्होंने ने कहा पहलगाम हमले का करारा जवाब देने के लिए भारतीय बहादुर सशस्त्र बलों और देश के बहादुर प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई।
उन्होंने कहा पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस तरह हमारे निर्दोष और निहत्थे नागरिकों पर हमला किया उससे लोगों में काफी गुस्सा है। हमारे सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है।
उन्होंने कहा पूरे देशवासियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी जी सख्त और अच्छी कार्रवाई करेंगे। अब पाकिस्तान के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है। जिससे आतंकवाद का पूरी तरह खत्मा हो सके। मुझे उम्मीद है कि इस बार फाइनल ऑपरेशन होगा और पाकिस्तान सुधर जाएगा। पूरा देश पीएम मोदी जी और सेना के साथ खड़ा है।
अन्त में उन्होंने कहा मैं सभी सुरक्षा बलों के सैन्यकर्मियों को सलाम करता हूं और सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का शुक्रिया अदा करता हूं। क्योंकि उन्होंने देश के लोगों की भावनाओं को समझा और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सिंदूर का हमारी भारत की संस्कृति में एक विशेष स्थान है। क्योंकि इसे विवाहित महिलाएं लगाती हैं। लेकिन पहलगाम में उनमें से कई ने इसे खो दिया था और आज मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया है।

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा