मथुरा 7 मई 25 *एसओजी टीम व थाना वृंदावन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई *
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
*एसओजी टीम व थाना वृन्दावन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में वृन्दावन में श्रद्दालु महिलाओं से पर्स लूटने की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश /लुटेरा गणेश उर्फ अनेश पुत्र सतीश निवासी सौंसा, शाहपुर थाना मगोर्रा जिला मथुरा उम्र करीव 28 वर्ष मुठभेड़ के दौरान दोनो पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हुआ* , कब्जे से लूटा गया मोबाइल एपल आईफोन-13 व 4600/- रुपए व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 हीरो एक्सट्रीम व असलाह कारतूस बरामद हुए । घायल अभियुक्त को उपचार के लिये जिला संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन भेजा गया ।
*➡️ गिरफ्तार/ घायल बदमाश-*
गणेश उर्फ अनेश पुत्र सतीश निवासी सौंसा, शाहपुर थाना मगोर्रा जिला मथुरा उम्र करीव 28 वर्ष *( घायल/गिरफ्तार)*
*➡️ घटनास्थल/दिनांक-*
गौग्राम पंचकूला रोड वृन्दावन थाना क्षेत्र वृन्दावन मथुरा, दिनांक 06.05.2025
*➡️ बरामदगी-*
1. 01 मोबाइल एपल आईफोन-13 रंग ब्लू ( लूटा हुआ)
2. 4600/- रुपए (लूट के)
3- 01 अदद तमंचा .315 बोर
4. 02 कारतूस जिन्दा .315 बोर
5. 03 खोखा कारतूस .315 बोर
6. लूट की घटना में प्रयुक्त मो0सा0 हीरो एक्सट्रीम बिना नंबर
*➡️घटना का संक्षिप्त विवरण-*
*अभियुक्त ई रिक्सा में बैठकर जा रही महिलाओं का मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम बिना नंबर प्लेट से पीछा कर महिलाओं का पर्स स्नैचिंग/ लूटकर कर भाग जाता है ।* अभियुक्त दिनांक 05.05.2025 को दोपहर के समय करीव 11.45 वजे बुर्जा रोड वृंदावन में ई रिक्सा में बैठकर जा रही एक श्रद्दालू महिला का पर्स स्नैचिंग/लूट कर भाग गया था, जिसके संबंध में थाना वृन्दावन जिला मथुरा पर मु0अ0सं0 253/2025 धारा 134 BNS पंजीकृत हुआ था । अभियुक्त द्वारा अकेले ही घटना को अंजाम दिया जा रहा था । 36 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
*➡️आपराधिक इतिहास अभियुक्त गणेश उर्फ अनेश उपरोक्तः-*
1. मु0अ0सं0 902/2024 धारा 304(2),317(2) BNS थाना कोतवाली जिला मथुरा
2. मु0अ0सं0 905/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जिला मथुरा
3. मु0अ0सं0 225/2024 धारा 414 भादवि थाना गोवर्धन जिला मथुरा
4. मु0अ0सं0 1218/2024 धारा 304(2),317(2) BNS थाना हाइवे जिला मथुरा
5. मु0अ0सं0 101/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मगोर्रा जिला मथुरा
6. मु0अ0सं0 253/2025 धारा 134,317(2) BNS थाना वृन्दावन जिला मथुरा
*नोटः-* अभियुक्त का अन्य आपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है ।

More Stories
अयोध्या5मार्च 26*पुलिस लाइन में पुलिस के जवान ने खेली होली।
मथुरा 5 मार्च 26*मथुरा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बलदेव स्थित दाऊजी का होरंगा का सधन निरीक्षण*
कौशाम्बी 5मार्च 26*विजली विभाग की लापरवाही से फिर एक भैंस की मौत*