भागलपुर05मई25गर्मी की भीड़ को देखते हुए राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन*
ER/MALDA DIVISION
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक :05.05.2025
*गर्मी की भीड़ को देखते हुए राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन*
गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 03266/03265 राजगीर – खगड़िया – राजगीर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 06.05.2025 से 31.05.2025 तक चलेगी और बिहार के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।
*03266 राजगीर – खगड़िया ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन*
यह ट्रेन हर मंगलवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 06:10 बजे राजगीर से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 13:00 बजे खगड़िया पहुंचेगी। पूर्व रेलवे के अधीन यह ट्रेन अभयपुर (आगमन 10:36 बजे / प्रस्थान 10:38 बजे), जमालपुर (आगमन 10:52 बजे / प्रस्थान 11:02 बजे) और मुंगेर (आगमन 11:40 बजे / प्रस्थान 11:45 बजे) स्टेशनों पर रुकेगी।
*03265 खगड़िया – राजगीर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन*
यह ट्रेन हर मंगलवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 14:00 बजे खगड़िया से रवाना होकर उसी दिन रात 21:25 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुंगेर (आगमन 14:55 बजे / प्रस्थान 15:00 बजे), जमालपुर (आगमन 15:22 बजे / प्रस्थान 15:32 बजे) और अभयपुर (आगमन 15:58 बजे / प्रस्थान 16:00 बजे) स्टेशनों पर रुकेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित (AC), स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। इस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है।

More Stories
प्रयागराज9मई26*त्रिवेणी पुष्प महाराणा प्रताप महापुरुष के पावन जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
हरदोई9मई26*प्रेम प्रसंग में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा
लखनऊ9मई26*स्टिंग ऑपरेशन में “रेप” का फर्जी गैंग चलाने वाली सरगना की कारगुजारियां उजागर !!