भागलपुर05मई25 मालदा मंडल ने दो सीमित ऊंचाई वाले सबवे के सफल निर्माण के साथ अधोसंरचना विकास में प्राप्त की महत्वपूर्ण उपलब्धि*
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
2025/05/05
*मालदा मंडल ने दो सीमित ऊंचाई वाले सबवे के सफल निर्माण के साथ अधोसंरचना विकास में प्राप्त की महत्वपूर्ण उपलब्धि*
Kolkata, May 5, 2025
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास और सुरक्षा उन्नयन की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, दिनांक 04.05.2025 को मालदा मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने भागलपुर – जमालपुर खंड में दो (02) सीमित ऊंचाई वाले सबवे (LHS) का सफलतापूर्वक निर्माण कार्य पूरा किया गया। ये सबवे पहले से मौजूद समपार फाटकों के स्थान पर निर्मित किए गए हैं, जिससे सुरक्षा जोखिमों में उल्लेखनीय कमी आएगी और रेल तथा सड़क यातायात के बीच समन्वय और सुगमता सुनिश्चित होगी।
पहला सबवे (LHS) समपार संख्या 2/C, नाथनगर और अकबरनगर स्टेशनों के बीच, के स्थान पर स्थापित किया गया है। इस संरचना में 10 बॉक्स सेगमेंट शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक का माप 6 मीटर x 4.65 मीटर है। दूसरा सबवे समपार संख्या 11, सुल्तानगंज और कल्याणपुर रोड स्टेशनों के मध्य, पर स्थापित किया गया है, जिसमें समान माप वाले सैगमेंट्स प्रयुक्त किए गए। इन महत्त्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन हेतु 04.05.2025 को UP एवं DN दोनों लाइनों पर 7 घंटे का यातायात अवरोध (Traffic Block) अनुमोदित किया गया था, जिसे समयबद्ध रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
इन प्रमुख सबवे (LHS) कार्यों के साथ-साथ, इंजीनियरिंग विभाग द्वारा उक्त अवरोध अवधि का उपयोग अन्य आवश्यक ट्रैक रखरखाव एवं अधोसंरचना कार्यों के लिए भी कुशलतापूर्वक किया गया। जमालपुर स्टेशन पर चार (04) टर्नआउट स्विचों का नवीनीकरण किया गया, साथ ही 12 ग्लूड जॉइंट (Glued joints) भी बदले गए। जमालपुर से मुंगेर स्टेशनों के बीच डुओमैटिक मशीन ( Duomatic Machine) द्वारा 2800 ट्रैक मीटर कार्य संपन्न किया गया, जिससे ट्रैक की गुणवत्ता में सुधार हुआ।
कल्याणपुर रोड से रतनपुर स्टेशनों के बीच UP लाइन पर बैलेस्ट रेगुलेटर मशीन (BRM) द्वारा 6400 ट्रैक मीटर कार्य किया गया।
अभयपुर DN लूप लाइन में दो सेट स्विच एक्सपेंशन जॉइंट (SEJ) डाले गए और 10 SEJ स्लीपरों का नवीनीकरण किया गया। जमालपुर लाइन संख्या 1 पर डी-स्ट्रेसिंग कार्य किया गया, जिसमें ईआरसी (इलास्टिक रेल क्लिप) ग्रीसिंग शामिल है। इसके अतिरिक्त, कुल 17 वेल्डिंग जॉइंट भी पूरे किए गए।
सभी अवरोध कार्य निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए, जो मालदा मंडल के इंजीनियरिंग विभाग की कुशल योजना, समन्वय और निष्पादन क्षमता को दर्शाता है।
LHS निर्माण कार्य न केवल एक बड़ी अधोसंरचना उपलब्धि है, बल्कि यह टीम वर्क और तकनीकी दक्षता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। इन सबवे की सफल स्थापना और समपार फाटकों की समाप्ति से सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा में वृद्धि होगी और रेल-सड़क संपर्क में जोखिम कम होगा, जो भविष्य के अधोसंरचना सुधारों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….