अयोध्या04मई25 भाकियू कार्यकर्ता कल करेंगे रक्तदान एवं फलदान*
4 मई अयोध्या।
भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा कल दिनांक 5 मई 2025 को जिला अस्पताल अयोध्या में रक्तदान और मरीजों को फल वितरण किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने बताया कि 5 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा का जन्मदिन है श्री वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा जिला पुरुष चिकित्सालय अयोध्या परिसर में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगे तथा विभिन्न वार्डों के मरीजों को फल वितरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार सिंह(IAS) मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या भाग लेंगे। विकास वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

More Stories
पूर्णिया5मई26*लोक अदालत का बिगुल फूंका, कन्हैया जी चौधरी ने रथ को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी5मई26* 5-6 मई को VIP मूवमेंट अलर्ट: CM योगी के दौरे से शहर में ट्रैफिक लॉक, कई रूट डायवर्ट*
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला