अयोध्या04मई25चिकित्सीय परीक्षण के दौरान डॉक्टर पर छेड़छाड़ का लगा आरोप*
अयोध्या। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक पर 15 वर्षीय किशोरी के परीक्षण के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इसकी शिकायत आईजी और सीएमओ से हुई है।पुलिस और अस्पताल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को उसकी मां ने कुछ समस्या होने पर जिला अस्पताल में दिखाया था। आरोप है कि दोबारा उसे अस्पताल ले जाने पर किशोरी तैयार नहीं हुई। दबाव डालने पर किशोरी ने परिजनों को सारी घटना बताई तो उन्होंने आईजी और सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, जिला अस्पताल प्रशासन भी तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच करा रहा है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता और आरोपी का बयान दर्ज किया गया है। (संवाद)

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश