पंजाब18नबम्बर*5 पेटी हरियाणा मार्का शराब के आरोपी भेजा जेल
अबोहर, 18 नवंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई राज सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि बबलू भैया पुत्र बैजनाथ वासी जसवंत नगर हालाबाद फैज कोठी गली नं. 2 अबोहर हरियाणा मार्का शराब बेचने का काम करता है। उसे पकड़ा जाये तो भारी मात्रा में शराब बरामद की जा सकती है। पुलिस ने बबलु को फोकल प्वाईंट से 5 पेटी हरियाणा मार्का शराब फस्र्ट च्वाईस सहित काबू किया। आरोपी को नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में बंद रखने के निर्देश दिये।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*