औरैया 18 नवम्बर *शंखनाद रैली के लिए अटेवा ने चलाया संर्पक अभियान*
*21नवम्बर को लखनऊ में ज्यादा कर्मचारियों के पहुचने की अपील*
*दिबियापुर,औरैया।* पुरानी पेंशन की माँग को लेकर 21नवम्बर को लखनऊ में होने वाली शंखनाद रैली के लिए अटेवा लगातार संर्पक अभियान चला रहा है।एनपीएस भारत छोड़ो रैली को सफल बनाने के लिए अटेवा पदाधिकारियों ने कई विभागों में संपर्क अभियान चलाया।इस अटेवा जिलाध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्षक ने ,जिला बेसिक कार्यालय, पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य आदि विभागों में संपर्क कर पदयात्रा हेतु समर्थन माँगा।
गुरुवार को अटेवा द्वारा संपर्क अभियान के तहत अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव व कोषाध्यक्ष देवेन्द्र राजपूत ने पीडब्ल्यूडी विभाग दिबियापुर व स्वास्थ्य विभाग पहुँच कर संगठन के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को पाने व निजीकरण के विरोध में अटेवा शंखनाद रैली की जा रही है।जिसको सफल बनाने के लिए सभी विभागों से कर्मचारियों को आगे आना होगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष पीडब्लूडी हरीबाबू, जिलाध्यक्ष फार्मासिस्ट इंद्रपाल,प्रमोद , प्रमोद त्रिपाठी, शाहिद व सुधीर आदि मौजूद रहे।

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम