पूर्णिया बिहार 21 मेई 25* श्रमिक दिवस के अवसर पर एक श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का एहतमाम
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार।यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पूर्णिया यूनिट द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर एक श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ विभाष झा और डॉ अनुज द्वारा 102 TV श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई।
इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के चेयरमैन सिद्धार्थ प्रताप उर्स रिशी जी ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें श्रमिकों के रक्तचाप और शुगर के जांच सहित कई जांच किए जाते हैं और उन्हें एसोसिएशन के सदस्य चिकित्सकों द्वारा उचित चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की जाती है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि 1 मई श्रमिक वर्ग का सम्मान करने और उचित पारिश्रमिक और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिए उनके संघर्ष को याद करने के लिए एसोसिएशन द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच कर मनाया जाता है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एम एच रहमान,सचिव प्रियेश रंजन,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी,सदस्य आलोक लोहिया,गौतम भौमिक,राणा सिंह,अरुण कुमार सिंह,संतोष सिंहा उर्फ पप्पू जी ,युवा जागृति मंच के कार्तिक चौधरी,ग्रामीण चिकित्सा संघ के रघुनाथ जी एवं एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष ए के बोस भी उपस्थित थे।इस अवसर पर जांच कराने के लिए उपस्थित सभी को ऊषा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा तौलिया प्रदान किया गया।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें