पंजाब17नबम्बर*1 क्विंटल 60 किलो चूरा पोस्त सहित कैंटर चालक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17नवंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा स्टेट नाका गुमजाल कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी। इतने में एक प्याज का भरा कैंटर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर कैंटर को रोका गया। तलाशी लेने पर कैंटर में से 20-20 किलो के 8 गट्टे चूरा पोस्त के बरामद किये। पकड़े गए कैंटर चालक की पहचान देवी पुत्र मदना राम वासी गांव कास्टी तहसील बावड़ी जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर मुकदमा नं. 164, 17.11.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी कि यह पोस्त लेकर आया था और पंजाब में किसे देना था।
फोटो:3, डीएसपी संदीप सिंह, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह व आरोपी तथा पोस्त
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*