औरैया 17 नवम्बर *दिल्ली पुलिस ने चोरी की पन्नी की बरामद*
*औरैया।* बुधवार को दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तारी एक आरोपी व एक पन्नी व्यापारी के साथ सुबह लगभग 11 बजे सदर बाजार होमगंज स्थित एक दुकान पर छापामारा। दुकान पर पुलिस को देखते ही मौजूद व्यापारी के हाथ-पैर फूल गए। दिल्ली पुलिस के साथ पहुंचे चोर ने व्यापारी की पहचान की। इस संबंध में साथ में मौजूद पन्नी कारोबारी दिल्ली के रोहणी सेक्टर 18 निवासी जेके गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त 2021 उनके प्रतिष्ठान से एक लाख 96 हजार रुपये कीमत की प्लास्टिक पन्नी पैकिंग वाली चोरी हुई थी। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने चोरी के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की गई पन्नी को औरैया के एक व्यापारी को औने-पौने दामों में बेचा था। उसकी निशानदेही पर बुधवार को दिल्ली पुलिस के साथ आए। जहां पुलिस ने दुकान से चोरी की खरीदी गई पन्नी भी बरामद की है। उधर दिल्ली पुलिस के छापे की जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। जहां व्यापारी नेताओं को दिल्ली पुलिस के बीच मामले को लेकर बातचीत होने लगी। तभी आरोपी दुकानदार मौके से भागने में सफल रहा। जिसके चलते दिल्ली पुलिस बरामद पन्नी को लेकर बिना आरोपी के बैरंग लौट गई।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*