भोपाल 28अप्रैल25 के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार-रविवार देर रात एक शर्मनाक घटना हुई.
शराब पी रहे युवकों को मना करने पर जीआरपी (GRP) जवान नजर दौलत खान के साथ आरोपियों ने मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी. साथ ही आरोपियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की.
जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 2 बजे की है, जब जवानों ने कुछ युवकों को कार में बैठकर शराब पीते देखा और रोकने की कोशिश की. इस पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और नजर दौलत खान पर हमला बोल दिया. हमले के दौरान जवान किसी तरह अपनी जान बचाकर रेलवे स्टेशन स्थित चौकी पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक जीप का दरवाजा खोलकर जवान को पीट रहे हैं. वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि जब अन्य जवान संदीप और कमल मदद के लिए आए तो एक आरोपी ने कहा, तुम समझदार हो हिंदू भाई होकर, हट जाओ, जो कि आपत्तिजनक टिप्पणी है. यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना