दिल्ली27अप्रैल25*भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन*
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में इस बार दिनांक 27 अप्रैल 2025, रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, तमिलनाडु द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन अग्रंमथेन पंचायत के अंतर्गत, तांबरम, चेन्नई में किया गया।
तांबरम पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री जॉनसन जी ने अपनी उपस्थिति से इस रक्तदान शिविर को शोभा प्रदान की।
रक्तदान शिविर में कुल 142 रक्तदाताओं ने मानवता हेतु कर्तव्य निर्वाह करते हुए रक्तदान में भाग लिया जिसमें कुल 95 भाई बहिन ही रक्तदान कर सके जबकि 47 लोग विभिन्न कारणों से वंचित रह गए।
इस शिविर में रक्त संकलन चिल्ड्रन गवर्नमेंट हॉस्पिटल, एगमोर के डॉक्टरों द्वारा किया गया।
श्री श्याम सुंदर केसवानी, जोनल इंचार्ज जी की देख रेख में इस शिविर को सफल बनाने में तंजावुर, सेलम, नमक्कल, कोयंबटूर और विभिन्न स्थानों के सेवादल भाई बहनों ने उत्साहपूर्ण सहयोग किया।
तमिलनाडु जोन के अंतर्गत पहली बार रक्तदान शिविर के साथ ही तमिल भाषा में विशाल सत्संग का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय जिज्ञासुओं और रक्तदान करने आए भाई बहिनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 सितंबर26 टोटो चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार Sdpo1
*सुल्तानपुर4 सितंबर 26*: कोतवाली देहात के शिव मंदिर में उतरा नंदलाल का धाम, मुरलीधर की दिव्य झांकी देख भाव-विभोर हुए हजारों भक्त*
हाथरस 4 सितंबर 26*जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा सादाबाद, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब