बिजनौर27अप्रैल25*आतंकी हमले के मृतकों को मदरसा माहदुल उलूमिल इस्लामिया में दी श्रद्धांजलि।
2 मिनट का मौन, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग।
रिपोर्टर : फहीम अख़्तर बिजनौर यूपीआजतक।
बिजनौर। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को मदरसा माहदुल उलूमिल इस्लामिया में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मदरसे के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मदरसे के प्रबंधक मौलाना डॉ फुरकान मेहरबान अली अल मदनी ने कहा आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, और इसके खिलाफ सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ा है और अब सरकार से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। “समय आ गया है कि आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया जाए और देशवासियों को यह भरोसा दिलाया जाए कि आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई अटल है,”
श्रद्धांजलि सभा के अंत में देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई तथा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान हमारा देश भारत जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे भी गूंजते रहे।
बाइट: मौलाना डॉ फुरकान

More Stories
जोधपुर 13 मार्च 26* गैस की कीमतें बढ़ने के विरोध मे कांग्रेस का भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन
लखनऊ12 मार्च 2026*52 कन्याओं का आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम।
मथुरा 13 मार्च 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*