[17/11, 3:00 AM] Awadhesh Yadaw Agra:
आगरा ब्रेकिंग17नवम्बर*”कलयुग”72 साल की बुजुर्ग महिला से 52 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 52 साल के व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की बेटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला 14 नवंबर की शाम को घर से बोदला बाजार तक काम से आई थी। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि बोदला चौराहे पर विकास शर्मा नाम का व्यक्ति मिला। उससे पूछने लगा कि कहां जाना है। उसे बातों के जाल में फंसा लिया।
उससे कहा कि वह एक शादी में जा रहा है। वहां हलवाई को पूड़ी बेलने के लिए महिला चाहिए। बदले में उसे कुछ सौ रुपये मिलेंगे। वह बातों में आकर उसके साथ चली गई। वह उसे बिचपुरी मार्ग स्थित शिव विहार कालोनी के अपने मकान पर लेकर गया। उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला सोमवार की तड़के किसी तरह बाहर निकली। गली में आकर गश खाकर गिर गई। उसे गली में पड़ा देखकर लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। बुजुर्ग महिला ने सामान्य होने पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी विकास शर्मा निवासी शिव विहार, कालोनी बिचपुरी मार्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास शर्मा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
[17/11, 3:00 AM] Awadhesh Yadaw Agra: आरोपी विकास शर्मा
More Stories
जबलपुर29सितम्बर25*मंत्री प्रहलाद पटेल की मां का निधन: 89 साल की आयु में ली अंतिम सांस
बाराबंकी29सितम्बर25*कक्षा 10 A की छात्रा आर्या शुक्ला को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनाया गया।
कर्नाटक29सितम्बर25*दिल्ली ऐतिहासिक विरोध के लिए तैयार: कर्नाटक के घुमंतू अनुसूचित जाति समुदायों ने आरक्षण न्याय की मांग की,