सहारनपुर25अप्रैल25 मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन…*
*सहारनपुर:* सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय (आईएएस) की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी ने किया। चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं रखीं, जिनमें नाला निर्माण, एप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, स्थाई पुलिस चौकी, दुकानों के भूखंड आवंटन एवं फोरलेन कनेक्टिविटी की माँग प्रमुख रही। आयुक्त राय ने जानकारी दी कि नाला निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है और पुलिस चौकी के लिए नींव की खुदाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु निर्देश दिए। बैठक में तीनों जनपदों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य अभियंता पीवीवीएनएल राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग सुश्री जैस्मीन, डीजीएम यूपीसीडा आर.एस. यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
More Stories
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*उत्तर प्रदेश में गठबंधन मे शामिल दलों को धमकाने वाली कांग्रेस की होर्डिंग्स को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।*