दिल्ली24अप्रैल25आज की सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी के लोग मौजूद थे।
ऐसी जरूरी बैठक में प्रधानमंत्री जी का रहना जरूरी है, क्योंकि वह जो निर्णय लेंगे वही अंतिम होगा, लेकिन प्रधानमंत्री इस बैठक में मौजूद नहीं थे।
आज की सर्वदलीय बैठक में इस विषय पर गहन चर्चा हुई कि पहलगाम में त्रिस्तरीय सुरक्षा होने के बाद भी सुरक्षा में चूक कैसे हुई, जिससे बहुत सारे निर्दोष लोग मारे गए।
पहलगाम में पिछले तीन दिन में एक हजार सैलानी गए हैं, ऐसे में पुलिस को इस बात की जानकारी के साथ ही उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
बैठक में इस बात पर भी विमर्श हुआ कि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को और मजबूत कैसे किया जाए।
हमने यह बात भी उठाई कि इस घटना के बाद सरकार को जिस मुस्तैदी से कदम उठाने चाहिए थे, वह नहीं उठाए गए। हमारी इस बात से सभी पार्टी के प्रतिनिधि भी सहमत थे।
सभी दल के नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि देशहित में सरकार जो भी निर्णय लेगी, हम उसमें एकजुट हैं और सरकार को समर्थन देंगे।
पहलगाम में हुई इस आतंकी घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं और आतंक के खिलाफ सरकार को पूरा समर्थन करेंगे।
अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, ऐसे में सरकार को इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरकार ने हमें अमरनाथ यात्रा की बेहतर सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
साथ ही सरकार और उच्च अधिकारियों ने माना कि उनसे चूक हुई है, जिसका आगे से ध्यान रखा जाएगा।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन