मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक।
मिर्जापुर:24 अप्रैल 25 *एक ट्रांसफार्मर की चिंगारी से फुके दोनों ट्रांसफार्मर*।
मिर्जापुर जिले के कटरा थाना अंतर्गत व्यस्ततम मार्ग तेलियागंज क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक ट्रांसफार्मर से चिंगारी के चलते आग लग गई जो की तुरन्त ही विकराल रूप ले ली। यह घटना टेलियागंज रोड स्थित वी मार्ट के बाहर हुई, जहां ट्रांसफार्मर में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के साथ ही ट्रांसफार्मर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया। हालांकि, आग की सटीक वजह और क्षति का आकलन में संबंधित विभाग द्वारा अभी जारी है।

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक
नई दिल्ली21जुलाई26*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा*
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन