कानपुर23अप्रैल25 पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी के बेटे शुभम की मौत हुई।
कारोबारी का इकलौता बेटा था शुभम, पूरा परिवार जम्मू कश्मीर घूमने गया हुआ था।
यह घटना उस समय हुई जब कारोबारी अपनी पत्नी और माता-पिता सहित परिवार के 11लोगों के साथ पहलगाम घूमने गए थे। मौत की सूचना मिलने पर श्यामनगर आवास में स्वजन सदमे में हैं। मूलतः महाराजपुर के रघुबीर नगर के हाथीपुर वर्तमान में कानपुर के श्याम नगर के रहने वाले कारोबारी शुभम 17 अप्रैल को पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा , पत्नी ऐशन्या व साली शांभवी सहित 11 लोगों के साथ पहलगाम के लिए निकले थे। दोपहर तीन बजे चाचा मनोज ने अपने भाई संजय का हालचाल पूछने को फोन किया तो घटना का पता चला।
बताया कि शुभम को गोली मार दी। हमें ऊपर नहीं जाने दे रहे हैं। चाचा ने बताया कि शुभम पत्नी के साथ पहलगाम की पहाड़ी पर घुड़सवारी के लिए गए थे। बहू ऐशन्या ने बताया कि उनका नाम पूछ के सिर में गोली मारी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर26 *पूर्णिया में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, महापौर और अमनौर विधायक ने किया माल्यार्पण*
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा नशामुक्ति का महा-अभियान:
बिल्हौर कानपुर31 अक्टूबर 26*क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने की मुलाकात मुख्यमंत्री से