भोपाल22अप्रैल25*एमपी बोर्ड 10वीं – 12वीं की कॉपी जांचने का काम 98% तक पूरा, 10 मई से पहले आ सकता है परिणाम*
भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का परिणाम 10 मई से पहले जारी होने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) मूल्यांकन कार्य पूरा करने में जोर-शोर से लगा हुआ है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 98 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। कुछ जिलों में 90 प्रतिशत तक मूल्यांकन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद काम में और तेजी आई है।
*25 अप्रैल और 10 मई की डेडलाइन*
* अंकसूची पर ऑनलाइन अंकों की प्रविष्टि का कार्य भी जारी है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अंकों की प्रविष्टि कार्य जारी है। 10 मई से पहले दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।
* बता दें कि इस वर्ष 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं के 17 लाख विद्यार्थियों की करीब 90 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है।
* सभी जिलों का मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक समाप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद मंडल को परिणाम बनाने में करीब 10 दिन का समय लगेगा। परिणाम 10 मई तक घोषित किए जा सकते हैं।

More Stories
लखीमपुरखीरी 23 अप्रैल 26*होमगार्डपरीक्षाको निष्पक्षऔर शांतिपूर्णढंग से होने के लिए डीएम ने निरीक्षण किया
आयोध्या 23अप्रैल 26*पंचायत चुनाव समय से कराने व कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज
सहारनपुर23अप्रैल26*“मौत से पहले विवाद, मौत के* *बाद सवाल — पुनीत* *त्यागी केस में आखिर सच कब* *सामने आएगा?”*