पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 25* क्रम में 55.500 लीटर देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
गश्ती पदाधिकारी द्वारा वाहन जांच के क्रम में 55.500 लीटर देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना के संध्या गश्ती पदाधिकारी गश्ती के क्रम में श्री अनूपलाल मेहता कॉलेजिएट उच्च विद्यालय के सामने पक्की सड़क पर वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के दौरान जीवछपुर की ओर से आ रहे एक टेम्पू को वाहन जाँच हेतू रूकने का ईशारा किया गया। टेम्पू चालक पुलिस को देखते ही टेम्पू सहित भागने का प्रयास किया जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम संतोष मिश्रा, उम्र 38 वर्ष, पिता परमानन्द मिश्रा, सा० अलीगंज, वार्ड नं0 3, थाना बी०कोठी, जिला पूर्णियाँ बताया। टेम्पू में चालक के अलावा दो महिलाएँ सवार थीं। तत्पश्चात चालक, महिलाओं एवं टेम्पू की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 55.500 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बरामद देशी शराब एवं टेम्पू को विधिवत जप्त करते हुए तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में बनमनखी थाना के पुलिस पदाधिकरी/कर्मियों के भूमिका प्रसंशनीय एवं सराहनीय रही है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*