मऊरानीपुर । ग्राम सिंगरवारा में सोमवार को लगाई गई किसान पंचायत में ज्वलन्त समस्याओं को लेकर किसान खूब गरजे तथा जिम्मेदारों को खरी-खोटी सुनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
किसान पंचायत में अघोषित विद्युत कटौती, सिंचाई हेतु पानी के संसाधन न होने, डीएपी खाद, पेयजल की भीषण समस्या, गांव में पक्की सड़क, खरीफ फसलों का मुआवजा, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मिड डे मील आदि ज्वलंत समस्याओं को लेकर किसानों ने अपनी-अपनी बात रखी। जिसमें किसानों ने बताया की डीएपी खाद की मारामारी के चलते खेतों की बुवाई लेट हो रही है। बिजली कटौती ने जीना हराम कर दिया है सिंगरवारा मौजे में सिंचाई के संसाधन नही होने से बुवाई में बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि मौजे में 4 सरकारी ट्यूबवेल लगवाए जाएं जिससे किसान समय पर फसलों की सिंचाई कर सकें। विद्युत की अघोषित कटौती ने किसानों के हालात खराब कर दी है बिजली कब आएगी कब जाएगी कुछ पता नही रहता विद्युत विभाग की मनमानी के चलते घरों में भी लाइट नही आ रही है और न ही खेतों तक पहुंच रही है। ग्राम के किसानों ने बताया की गांव की खरीफ की फसल जिसमें उर्दा, तिली, मूंग मूंगफली आदि फसलें संपूर्ण रूप से नष्ट हो गई थी अभी तक हम लोगों को खरीफ फसलों की क्षतिपूर्ति नही मिलना दुखद है। किसानों को इस समय खाद, बीज, पानी आज की आवश्यकता है ऐसे समय में मुआवजा नही मिलना सरकार की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। किसानों ने एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए कहा साहब सरकारी योजनाओं का लाभ हम गरीब लोगों को नही मिल रहा है। और जो योजनाएं आती हैं वह भी बंदरबांट हो जाती हैं योजनाएं सिर्फ कागजों में चलती है। पंचायत की अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह बुंदेला ने करते हुए कहा कि अभी तक किसानों का बीमा क्लेम नही आया और न ही खरीफ फसलों का मुआवजा मिला, सिंचाई के लिए कोई साधन नही है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी नही मिलता है जिससे किसानों की हालत बद से बदतर हो चली है हम लोगों की सुनने वाला इस सरकार में कोई नहीं, समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तो तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने पंचायत में कहा कि भाजपा सरकार ने 2022 में किसानों की आमदनी दुगनी करने का झांसा देकर किसानों का बीमा क्लेम हड़प लिया आज किसान खाद के लिए रो रहा है बिजली, पानी, अन्ना जानवरों से त्रस्त है खरीफ फसल का मुआवजा नहीं मिला। कमरतोड़ महंगाई से किसान खून के आंसू रो रहा है खेती की लागत दोगुनी हो गई आमदनी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो आने वाले दिनों में किसान कांग्रेस तहसील मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगी। किसान पंचायत में प्यारेलाल बेधड़क, शेखरराज बडोनिया, रामाधार निशाद, बिहारी सिंह तोमर, नंदराम सिंह खंगार, श्यामलाल, बाबू अहिरवार, तुलसी अहिरवार, टुंडे, भागीरथ अहिरवार, बृजलाल पाल, हजारी पाल, जुगल अहिरवार, चंद्रपाल सिंह बुंदेला, विजय अहिरवार, महीपत अहिरवार, हरिचरन अहिरवार, जुगल अहिरवार, विजय अहिरवार, दासु अहिरवार, कामता, परमलाल, सीताराम पाल, जानकी पाल, बारेलाल पाल, बैजनाथ पाल, धनीराम पाल, नारायण सिंह, गयादीन अहिरवार, नाथू अहिरवार, भिल्लू अहिरवार, पप्पू चौहान, पर्वत, आनंद अहिरवार मौजूद रहे
मऊरानीपुर । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा महंगाई एवं किसानों की समस्याओं को लेकर गांव गांव में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली जा रही है। जिसके चलते सोमवार को ग्राम टकटौली, मैलवारा, हरपुरा, पंचमपुरा, चुरारा आदि ग्रामों में पुष्पा वर्मा के नेतृत्व में पद यात्रा निकली गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हनीफ मालिक, जितेंद्र वर्मा पुष्पा वर्मा, विनोद अहिरवार, इमरान मंसूरी, हिमांशु वर्मा, देवीलाल अहिरवार, पुखखन देवी, देवीदयाल, गजेंद्र वर्मा, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मुन्नीलाल यादव आदि साथ रहे।
मऊरानीपुर। प्राथमिक विद्यालय हरपुरा में संकुल शिक्षक की मासिक बैठक रघुराज सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में तथा प्रधानाध्यापक उमेश पटेल के संयोजक में एवं योगेंद्र द्विवेदी के संचालन में भण्डरा न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की हुई। जिसमें वक्ताओं शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया गया। इस दौरान रघुराज सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, माधव मिश्रा, उमेश पटेल, रामकुमार पटेल, उदित नारायण रिछारिया, योगेंद्र द्विवेदी, ललित कुमार राजपूत, शिवा सोनी, कीर्ति खरे, सुनीता देवी, जया सिंह परिहार, संध्या, रामकिशोर सिंह सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रही।
मऊरानीपुर । भाजपा चुरारा मंडल के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बताया कि सौलह नंबर मंगलवार को दोपहर बारह बजे से ग्राम घाटकोटरा में पार्टी के जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी के शक्ति अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत की जा रही है। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में अवश्य रुप से उपस्थित रहने को कहा गया है।

More Stories
प्रयागराज 12 फ़रवरी 26*10 फ़रवरी को मोनालिसा की फ़िल्म द डायरी ऑफ़ मणिपुर हुई रिलीज
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें