*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या15नवम्बर*ट्रेन की चपेट में आकर किसान की दर्दनाक मौत*
भेलसर(अयोध्या)खेत देखने गए किसान की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोगावां निवासी किसान राम जियावन लोधी 50 पुत्र स्वर्गीय राम फकीरे खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था जिसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।ग्रामीणों की सूचना पर मृतक किसान के पुत्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा शिवानंद यादव ने शव को ट्रैक से किनारे कराया।कोतवाली रूदौली के उपनिरीक्षक हरिकेश यादव,हमराही केपी सिंह ने बताया कि रौजागांव रूदौली रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 1008/8,1008/9
के बीच यह दुर्घटना हुई है।बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*