अयोध्या13अप्रैल25*एसडीएम, सीओ ने पकड़ा जेसीबी और डपर।*अवैध खनन में लगे लोगों में मची हलचल।*
अयोध्या बीकापुर।
उप जिलाधिकारी का चार्ज सभालते ही एसडीएम विकास धर दुबे एक्शन में आ गए हैं। शनिवार की रात उनके द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की गई। तारुन थाना क्षेत्र में एक जेसीबी के साथ 02 डम्पर एसडीएम व सीओ बीकापुर की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए। बीकापुर उपजिलाधिकारी का चार्ज सम्भालते ही विकास धर दूबे तहसील सदर के कार्यभार वाले पुराने फार्म में नजर आए। तारुन क्षेत्र के पुरुषोत्तम पुर मे अबैध खनन करते हुये एक जेसीबी और 2 डम्पर एसडीएम बीकापुर और पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर पियूष की संयुक्त टीम द्वारा बीती रात पकड़े गए। खनन अधिकारी को बुलवाकर सीज करा दिया है। उपजिलाधिकारी द्वारा कहा गया है कि बिना अनुमति अवैध खनन नही होगा, अवैध खनन में लगे लोग बिना अनुमति यदि खनन कर रहे है बन्द कर दें। उपजिलाधिकारी के एक्शन से खनन माफियाओं में हलचल मची हुई है।

More Stories
लखनऊ19मई26*चेंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, दो दिन का कार्य बहिष्कार…….
मिर्जापुर19मई26*डीएम ने लेखपाल परीक्षा को सुचिता पूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक कर दिया दिशा-निर्देश
लखनऊ19मई26*दुर्गंध ऐसा कि निकलना हुआ मुश्किल,जिम्मेदार ख़ामोश*