लखनऊ12अप्रैल25*सेंट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव में उपाध्यक्ष (मध्य) पद के लिए आशीष कुमार शुक्ला ने किया नामांकन।
लखनऊ: – खबर लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन से है जहां पर आगामी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट,लखनऊ के वार्षिक चुनाव में एडवोकेट आशीष कुमार शुक्ला ने उपाध्यक्ष (मध्य) के पद के लिए अपने अधिवक्ता साथियों रत्नाकर दिवेदी,अजीत चौहान,जितेन्द्र कुमार यादव, मो0 सलमान,मो0 नईम,सुरेन्द्र यादव,अमीन बेग,पवन अवस्थी और सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ अपना नामांकन किया।
एडवोकेट आशीष कुमार शुक्ला पिछले हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में उप विजेता रहे थे।नामांकन के दौरान प्रत्याशी आशीष कुमार शुक्ला ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ इस चुनाव को जीतना ही नहीं बल्कि इस चुनाव को जीतकर अधिवक्ता हित में काम करना है अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार को रोकना और उनके अधिकारों को सुरक्षित करना है।प्रत्याशी का कहना हैं की यह चुनाव सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के अधिवक्ताओं का चुनाव है। प्रत्याशी का कहना है कि न्यायालय परिसर में साफ सुथरे टॉयलेट,शुद्ध पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी जिससे न्यायालय में आ रहे लोगों ओर अधिवक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पडे।

More Stories
लखनऊ18जुलाई26*लखनऊ में कोचिंग लाइब्रेरी के बाद बाराबंकी में एक और अग्निकांड
हमीरपुर8जुलाई26*24वां महासाधना महोत्सव में होगा भगवान विश्वकर्मा पूजन | शिवनारायण तिवारी का आध्यात्मिक संदेश
लखनऊ18जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*