.सुकमा12अप्रैल25। सुकमा में भालू के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया
पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने भालू के पैरों को तार से डंडे पर बांधा, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया है। इस दौरान भालू दर्द से तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह सुकमा जिले के केरलापाल का है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। करीब 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में एक ग्रामीण भालू के कान को पकड़कर खींच रहा है। दूसरा ग्रामीण उसके सिर में हाथ से जोर-जोर से मार रहा है। इससे पहले भालू की इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया। मुंह से खून निकल रहा है।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,