- *कानपुर देहात 11 अप्रैल 2025*
*संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नालियों की साफ सफाई,
एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान आदि कार्य कराया गया।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से साफ सफाई, एंटी लार्वा छिङकाव तथा अन्य संबंधित गतिविधियां विभिन्न गांवों, कस्बों, नगर निकायों में करायी जा रही है। इसी प्रकार आज न्याय पंचायत बारा, बिगाही, ग्राम पंचायत करौसा, ग्राम पंचायत लहरापुर, निजामतपुर, पतारी, जसवंतपुर, रहेनियापुर, गुजराई, तिलौची, जैनपुर, पिटारपुर, ग्राम रायरमापुर, मलासा विकास खण्ड के विजईपुर, कंवरपुर, नेराकृपालपुर, कछगांव आदि में नालियों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान आदि कार्य किया गया। इसी प्रकार आशा व संगिनी द्वारा ग्राम मदनपुर, ग्राम सैथा, अलापुर में दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर पम्पलेट चिपकायें गये तथा लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम रायरमापुर,ग्राम मैनापुर में कृषकों को संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत चूहा एवं छछून्दर नियंत्रण की पंम्पलेट आदि के माध्यम से जानकारी दी गयी।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*