सहारनपुर11अप्रैल25हनुमान जयंती पर सालासर बालाजी धाम में गूंजे भक्ति रस के स्वर।*
*सहारनपुर;* दिल्ली रोड स्थित प्रभु जी की गौशाला, सालासर बालाजी धाम में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्ति रस की गंगा बही। शनिवार रात्रि को आयोजित कार्यक्रम में रसराज जी महाराज द्वारा सुंदरकांड का पाठ और श्री हनुमान जी के भजनों का सजीव गान किया गया। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा पंडाल “जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालु देर रात तक भजनों का रसपान करते रहे और भगवान श्री हनुमान की महिमा का गुणगान करते हुए झूमते नजर आए। कार्यक्रम में गायक रसराज जी महाराज की मधुर वाणी और हनुमान जी की महिमा से जुड़े भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन हनुमान भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव बन गया, जिसमें भक्ति, संगीत और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मि
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*