मेरठ:10 अप्रैल25 कूड़ा उठाने के विवाद में पार्षद की ताबड़तोड़ फायरिंग, निगम ड्राइवर घायल….
मेरठ में कूड़ा उठाने के विवाद के चलते एक पार्षद ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे निगम के सूरजकुंड डिपो में हड़कंप मच गया। फायरिंग में निगम के ड्राइवर को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी पार्षद अपने दर्जनों साथियों के साथ फरार हो गया। वारदात थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड डिपो की है, जहां पार्षद रविन्द्र सिंह, जो वार्ड 18 से चुने गए हैं, कूड़ा उठाने को लेकर विवाद कर रहे थे। विवाद के बाद पार्षद ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी पार्षद की तलाश कर रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*