*लखनऊ 10अप्रैल25 आज से भाजपा का गांव-गली-वार्ड चलो अभियान शुरू,घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता,सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां*
लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के तहत आज गुरुवार से गांव-गली-वार्ड चलो अभियान शुरू करेगी।अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और केंद्र और प्रदेश सरकार का लेखा-जोखा लोक दरबार में रखेंगे।अभियान के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,बाराबंकी सदर,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण, ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।इनके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री,पार्टी के पदाधिकारी,सांसद,विधायक,महापौर,आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य,जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान देवरिया के चौरीचौरा,पंकज चौधरी महाराजगंज सदर,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पत्थरदेवा व बहराइच की महसी विधानसभा,स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर के सहजनवा,धर्मपाल सिंह आंवला,अनिल राजभर वाराणसी की रोहनियां,नंदगोपाल नंदी प्रयागराज उत्तरी,रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी उत्तरी,दयाशंकर मिश्र दयालु वाराणसी दक्षिणी,दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली की हरचन्द्रपुर में जनसंपर्क करेंगे।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।