कौशाम्बी09अप्रैल25*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वितरण किया गया ई रिक्शा*
*कौशांबी* महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार देने के उद्देश्य से विकासखंड सिराथू में स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को ई रिक्शा वितरित किया गया है कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लव कुश मौर्य और खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया है महिलाओं को ई रिक्शा दिए जाने के बाद जहां यातायात की समस्याए खत्म होगी वहीं महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनके परिवार खुशहाल होगा
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ने बताया कि सिराथू ब्लॉक परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्व रोजगार के लिए प्राप्त ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।साथ में खण्ड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ई रिक्शा प्राप्त करने वाली सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ उन्होंने दी है
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*