हरदोई09हरदोई*अंजनमानस के साथ लापरवाही के आरोप में सीनियर दारोगा नवीन चन्द्र द्विवेदी सस्पेंड।
मल्लावां क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का बेटा गुमशुदा हो गया , परिजन थाने पहुंचे , खोजबीन की गुहार लगाई , कहा साहब बीती रात बरेली से चला था हरदोई को , बात हुई थी , बरेली गया था अपनी पढ़ाई लिखाई के काम से , अब तक घर नही आया , फोन भी बंद है । दिल बैठा जा रहा है , कुछ करके पता लगवा दीजिये ।
ड्यूटी पर तैनात दरोगा जी जाने किस आराम तलबी में थे , बोले बरेली से लापता हुआ है , अच्छा , ऐसा करो लड़का चाहिए तो बरेली जाओ , वहीं शिकायत करो , यहां से कुछ न होगा , चलिए जाइये ।
एक तो 18 साल का बेटा लापता , दूसरे दरोगा जी का ये व्यवहार , मां बाप हैरान परेशान । बात किसी माध्यम से हरदोई के एसपी नीरज जादौन तक पहुंची , एसपी भी अपने विभाग के रवैये को जानकर हैरान हुए । गुमशुदा लड़के की तलाश शुरू करवाई , किस समय लड़के के घरवाले थाने पहुंचे थे उस समय की सीसीटीवी फुटेज चेक करवाई , जिला मुख्यालय से जांच टीम भेजी । दरोगा जी की बेरुखी पकड़ में आ गयी , आरोप सही पाए गए ।
एसपी साहब ने सीनियर दारोगा नवीन चन्द्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है । गुमशुदा हुआ वो लड़का भी कानपुर में मिल गया है , पता चला है कि जहर खुरान गिरोह का शिकार हो गया था , बरेली से कानपुर पहुंच गया उसी के चलते । परिजन अपने बेटे के पास पहुंच गए हैं ।
एसपी नीरज जादौन ने अपने विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को सीधा संदेश / निर्देश जारी किया है कि
“कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। “
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*