ब्रेकिंग
अयोध्या07अप्रैल2025*अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी पहुंचे अयोध्या,
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक के लोगों ने किया स्वागत।
वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर बोले दानिश अंसारी, कहा वक्फ की संपत्ति खुदा की संपत्ति होती है,यह किसी व्यक्तिगत की संपत्ति नहीं होती है,यह किसी सरकार की संपत्ति नहीं होती है, इसके व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार संजीदगी से काम कर रही है, यह भ्रांतियां कन्फ्यूजन वही लोग फैला रहे हैं जिन लोगों ने वक्फ की संपत्तियों पर इललीगल तरीके से कब्जा बना रखा है,अयोध्या में बहुत ज्यादा वक्फ की जमीन है,अयोध्या में वक्फ की जमीन पर क्या चैरिटेबल हॉस्पिटल है,क्या चैरिटीबिल स्कूल है,क्या स्किल सेंटर है जिससे मुस्लिम गरीबों का भला होता हो, कुछ खास लोग वक्फ की जमीनों का मिसयूज कर रहे हैं, अयोध्या में वक्फ की जमीनों पर एक भी चैरिटेबल हॉस्पिटल नहीं है, एक भी चैरिटेबल स्कूल नहीं है, जहां पर गरीब मुस्लिम के बच्चों को शिक्षा या स्वास्थ्य सेवा मिल रही हो, इस एजेंडे पर अब विपक्ष मुसलमानो को बरगला नहीं सकता।
मदरसा में एनसीईआरटी कोर्स लागू करने पर बोले दानिश अंसारी, कहा यह एक सकारात्मक पहल है, जब एनसीईआरटी का कोर्स मुस्लिम बच्चा पड़ेगा तो दीन इस्लाम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के साथ भी जुड़ेगा, तब वह तरक्की के साथ आगे बढ़ेगा, यही सकारात्मक प्रयास मोदी और योगी की सरकार कर रही है, आने वाले दिनों में एक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है