कानपुर देहात 06अप्रैल25*रनिया थाना क्षेत्र के रनिया पड़ाव में 20 वर्षी युवक की कंटेनर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई*
रनिया थाना क्षेत्र के रनिया पड़ाव में 20 वर्षी युवक की कंटेनर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई वही पिता के दाहिना पैर टूट जाने के कारण उसे अस्पताल भिजवाया गया करीब 40 मिनट के बाद पहुंची रनिया थाना पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कंटेनर के नीचे दबे शव को बाहर निकालने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जानकारी के मुताबिक सचेंडी थाना क्षेत्र के कल पुरवा गांव निवासी बउरा का पुत्र शिवा(20) अपनी मां रुखसाना एवं अपने पिता को लेकर अकबरपुर के समीप अपने मौसा के घर जा रहा था जब उसकी मोटरसाइकिल रनिया पड़ाव के कोहली होटल के समीप पहुंची तो पीछे से चले जा रहे राजस्थान के कंटेनर ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह कंटेनर के टायरों के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पिता बउरा का दाहिना पैर टूट गया प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो करीब 40 मिनट बाद पहुंची रनिया थाना पुलिस ने हाइड्रा के सहारे कंटेनर को हवा में कर शव को बाहर निकाल तब तक कंटेनर का चालक मौके से फरार हो चुका ।और घायलों को उपचार के लिऐ जिला अस्पताल भिजवाया गया है तहरीर मिलने पर दोषी ट्रक पर सामचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी और दोषी कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_