सहारनपुर05अप्रैल25*महानगर सहारनपुर वासियों के लिए सुखद ख़बर, इसी माह शुरू होगा बस अड्डे (ISBT) का निर्माण*
*सहारनपुर।* महानगरवासियों की दशकों की आस पूरी होगी। परिवहन निगम ने बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसी महीने टेंडर निकाला जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
महानगर में तीन स्थानों रेलवे स्टेशन, कांशीराम काॅलोनी और मानकमऊ से बसों का संचालन होता है। ऐसे में यात्रियों को तो परेशानी झेलनी ही पड़ती है परिवहन निगम को भी राजस्व हानि उठानी पड़ती है।
काफी मशक्कत के बाद महानगर में स्थायी बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। बस स्टैंड के लिए जमीन खरीद ली गई है।
परिवहन निगम ने दिल्ली रोड स्थित आवास विकास की जमीन खरीदी है। अब पब्लिक प्राइवेट पॉर्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बस स्टैंड को विकसित किया जाएगा। बस स्टैंड में यात्रियों के लिए एसी वेटिंग, हॉल फूड प्लाजा, आधुनिक शौचालय, बसों के आवागमन की जानकारी के लिए डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित होंगी।
*खबर सूत्रों से*

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार