पूर्णिया बिहार 31 मार्च25* पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई 6.160 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार पूर्णिया जिले के के० हाट थाना के पु०अ०नि० अनमोल रत्न एवं सशस्त्र बल के द्वारा संध्या गश्ती किया जा रहा था। गश्ती के क्रम में के०हाट थानान्तर्गत हाउसिंग बोर्ड के पास एक महिला पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगी जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये महिला से नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम-शबिना खातुन उर्फ बौसी वाली उम्र 55 वर्ष, पति-अयुब अंसारी, सा०-हॉउसिंग बोर्ड वार्ड नं0-14, थाना-के० हाट, जिला पूर्णियाँ बतायी। उक्त महिला की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके पास से डब्बा में छोटे-छोटे प्लास्टिक में बंधा हुआ कुल 6.160 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। महिला से बरामद स्मैक के बारे में पुछ-ताछ करने पर महिला द्वारा अपने अन्य साथी का नाम बतलाया गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। बरामद स्मैक को विधिवत जप्त करते हुए पकडाये अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

More Stories
अयोध्या4मई26*पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर राम नगरी अयोध्या में जश्न का माहौल
अम्बेडकरनगर4मई26*चार भाई बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर,,
लखनऊ4मई26*अभी तीन दिनों तक आंधी पानी की संभावना, पाकिस्तानी विक्षोभ का असर*