पूर्णिया बिहार 29 मार्च 25*सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाई पूर्णिया एयरपोर्ट और हवाई किराया नियंत्रण की मांग।
*सांसद पप्पू यादव ने नागरिक उड्डयन मंत्री किया आग्रह, कहा – संभव हो तो सितम्बर में पूर्णिया एयरपोर्ट का करें उद्घाटन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन और हवाई किराए की बढ़ती मनमानी को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में जोरदार मांग उठाई। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ से सदन के माध्यम से सितंबर 2025 तक पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन करने का आग्रह भी किया। विदित हो कि सांसद पप्पू यादव पहले भी कई बार नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर पूर्णिया एयरपोर्ट के शीघ्र संचालन को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं है और पटना एयरपोर्ट की सीमित क्षमताओं के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बोधगया, सीतामढ़ी और बिहार के अन्य बौद्ध तीर्थ स्थलों को ध्यान में रखते हुए बिहार में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा देने की भी मांग की।
लोकसभा में एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हवाई किराया 30 सेकंड में 7,000 रुपये से बढ़कर 32,000 रुपये तक कैसे पहुंच जाता है? उन्होंने सरकार से पूछा, “क्या हम पूंजीपतियों और एयरलाइंस कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं या जनता की भलाई के लिए?” उन्होंने सुझाव दिया कि हवाई टिकट की कीमतों पर निगरानी रखने के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनाई जाए, जिसमें डीजीसीए और संसद की संयुक्त कमेटी हो। साथ ही, उन्होंने मांग की कि त्योहारों, आपात स्थितियों और मेडिकल कारणों से यात्रा करने वालों के लिए टिकट के दाम तय किए जाएं ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
सांसद ने जीएमआर कंपनी द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर महंगे खान-पान और अन्य सुविधाओं की कीमतों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एक कोल्ड कॉफी 600-700 रुपये में बेची जाती है, जो आम जनता के लिए पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि एयरपोर्ट्स पर खान-पान की दरें नियंत्रित की जाएं ताकि यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
सांसद पप्पू यादव ने देश में पायलट की कमी को दूर करने के लिए भारतीय युवाओं को अधिक अवसर देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत की युवा प्रतिभा को एविएशन सेक्टर में बढ़ावा देने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए ताकि विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम हो।
सांसद ने यह भी कहा कि सरकार को “वन नेशन, वन टैक्स” लागू करना चाहिए ताकि हवाई यात्रा, एयरपोर्ट फीस और अन्य करों में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता पर अनावश्यक कर थोप रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से मांग की कि पूर्णिया एयरपोर्ट का जल्द उद्घाटन हो, हवाई किरायों की बढ़ती दरों पर लगाम लगे, और आम आदमी के हित में ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आम जनता की भलाई के लिए कार्य नहीं करती, तो यह सिर्फ पूंजीपतियों के हित में काम करने वाली सरकार कहलाएगी।

More Stories
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे से कुछ जगह से कलेक्ट किया हुआ सोना बस से हुआ गायब*
मथुरा 24 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
मथुरा 24 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लूट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,