बाराबंकी28मार्च25*डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण*
——————–
बाराबंकी, 28 मार्च। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से जिला कारागार बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि की सघन चेकिंग की गई। इसके उपरांत कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। जिला कारागार निरीक्षण के दौरान बन्दियों से मिलने वाले व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी की गई। जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा निरीक्षण कर सुधारात्मक सुझाव व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

More Stories
वाराणसी10मई26*”काशी विश्वनाथ धाम में हुआ मातृ शक्तियों का सम्मान “*
कौशाम्बी10मई26*सावित्री बाई फुले के नाम पर बने विद्यालय का नाम बदलने पर विरोध
लखनऊ10मई26*उत्तर प्रदेश राजभवन में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी !!