पूर्णिया बिहार 26 मार्च25* सरसी थाना द्वारा पुलिस पर हमला करने वाले 6 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार * पूर्णिया जिले के सरसी थाना अंतर्गत दिनांक 20.10.24 को ग्राम कचहरी बलुआ में करीब 400-500 की संख्या में उपद्रवी तत्वों द्वारा हत्या के विरोध में रोड जाम कर यातायात को पुरी तरह बाधित कर दिया गया था। जिसके उपरांत प्रशासन द्वारा समझाने का प्रयास करने पर उपद्रवियों द्वारा प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करते हुए पेट्रोल पम्प में घुसकर लुट-पाट किया गया तथा उपद्रवियों द्वारा रोड़ा पत्थर चलाकर पुलिस कर्मियों को घायल तथा संरसी थाना के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके संबंध में सरसी थाना कांड सं0-197/24, दिनांक 21. 10.24 धारा 191(2)/191(3)/190/121(2)/132/109/324(4)/352/125(A)/285 भा०न्या०सं० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया ।
कांड दर्ज होने के उपरांत घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को तत्क्षण गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुनः पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णियां क्षेत्र, पूर्णियां के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, पूर्णियां के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी श्री सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सरसी एवं कांड के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० चंद्रकिशोर सिंह के द्वारा सी०सी०टी०वी०/अन्य विडियो फुटेज के आधार पर उक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों का पहचान करते हुए तकनिकी साक्ष्य के अधार पर कुल छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कांड में शेष बचे अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

More Stories
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन
कानपुर नगर30जुलाई26*नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन*
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।