मथुरा26मार्च25*भू माफिया और पुलिस से तंग आकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला के मामले में हल्का प्रभारी दरोगा सस्पैंड ,जांच अधिकारी दरोगा को अभयदान
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यू पी आज तक*
मथुरा । डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंची महिला का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकाना व चौथ वसूली को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले रखा था। महिला द्वारा जमीनी विवाद सुलझाने का समझौता लिखकर दिया तो आरोपी को सदर थाना पुलिस अपने साथ ले गए। आरोपी सदर थाने में वांछित था।
थाना जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा निवासी महिला श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ने डीएम कार्यालय जाकर दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने व जैंत पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया था। महिला साथ बोतल में पेट्रोल लेकर गई थी। जैसे ही महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों ने महिला से बोतल छीन ली। इस दौरान महिला की तबियत खराब हो गई। महिला को स्वर्ण जयंती अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला मंगलवार को डिस्चार्ज होकर घर पहुंची। डीएम ने मामले की जांच कराई। डीएम के आदेश पर महिला की तहरीर के आधार पर जैंत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एसएसपी शैलेश कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने पर दरोगा नरेश कुमार भाटी को निलंबित कर दिया। डिस्चार्ज के बाद थाने पहुंची महिला ने आरोपियों से जमीनी विवाद सुलझाने के लिए समझौता लिखकर दे दिया। कार्यवाही थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने जमीनी विवाद सुलझाने का समझौता लिखकर दे दिया है।
घटना के जांच अधिकारी दरोगा और अस्पताल में पीड़िता के बेटे से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी उठाई कार्रवाई किए जाने की मांग
मथुरा। पीड़ित महिला श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ने थाना जैंत के उपनिरीक्षक नरेश भाटी, उपनिरीक्षक अमित कुमार राय पर अपराधियों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया था। और कहा था कि सोमवार की शाम थाना जैंत के उपनिरीक्षक नरेश कुमार भाटी, हैड कांस्टेबल विनोद यादव, महिला हैड कांस्टेबल दुर्गेश ने अस्पताल में आकर उसको धमकाया,वहां मौजूद बेटा दीपक अग्रवाल वीडियो बनाने लगा तो पुलिस ने प्राइवेट व्यक्तियों के साथ मारपीट की और फोन छिना लिया। और जबरन डिस्चार्ज करवाने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार की दोपहर थाना जैंत की महिला दरोगा अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर हस्ताक्षर करवाने की बात कहकर उसको थाने ले गई। थाने पर विपक्षीगण मौजूद मिले। उनसे जमीनी मामले में समझौते की बात करवाई गई। चर्चा है कि जमीनी मामले में समझौता करवाने की पहल एक निजी यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी और एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने की। हालांकि इस मामले में एसएसपी शैलेश पांडे ने उपनिरीक्षक नरेश कुमार भाटी को सस्पेंड कर दिया है। मगर जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अमित कुमार राय कार्रवाई से बच निकले हैं। यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रनवीर चौधरी,विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष एडवोकेट उषा सोलंकी श्रीमती मिथलेश अग्रवाल के सहयोग के लिए मंगलवार की दोपहर स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पीड़िता के नहीं मिलने पर वापिस लौट गए। उन्होंन कहा है कि घटना का जांच अधिकारी दरोगा अमित कुमार राय और अस्पताल में मारपीट करने वाले महिला हैड कांस्टेबल दुर्गेश, हैड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, व उत्पीड़न करने वाले कांस्टेबल जितेंद्र,कांस्टेबल अशोक शर्मा,महिला दरोगा काजल भारद्वाज भी बराबर के दोषी हैं। एसएसपी को उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा सीओ सदर, एस पी सिटी भी कार्रवाई की परिदि में आते हैं। क्योंकि अगर उक्त पुलिस अधिकारी पीड़िता के मामले को पहले से ही गंभीरता से ले लेते तो वह इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर नहीं होते। इन सभी के खिलाफ भी निष्पक्ष जांच होकर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए । इसकी शिकायत वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

More Stories
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।
नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*