उत्तराखंड ब्रेकिंग…
विहारीगढ़26मार्च25*प्लाईबुड एवं पेंट्स की दूकान पर जीएसटी विभाग का छापा, अन्य दूकानदारो में हड़कंप मचा…
बिहारीगढ़- बुग्गावाला रोड स्थित प्लाईवुड एवं पेंट्स हार्डवेयर की एक दुकान पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर पिछले कई वर्षों से की जा रही टैक्स की चोरी पकड़ी है। सूत्रों का कहना है कि आज तक इस दुकानदार ने सरकार को टैक्स के रूप में 1 रूपए का भी भुगतान नहीं किया है। विभागीय अधिकारी तमाम तरह की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। उधर कस्बे में जीएसटी विभाग के अधिकारियों की टीम आने की खबर लगते ही कपड़ा एवं शूज, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है, कितने ही व्यापारी दूकानों के शटर बंद कर मौके से फरार हो गए।

More Stories
नई दिल्ली८ अप्रैल २६ * दो हफ्ते की शांति और तेल के दाम धड़ाम! ट्रंप के सीजफायर ऐलान से 19% टूटा अमेरिकी क्रूड
बाँदा 8अप्रैल26*प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली ८ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें