March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 25 मार्च 2025*अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक सक्रिय तस्कर गिरफ्तार,

मथुरा 25 मार्च 2025*अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक सक्रिय तस्कर गिरफ्तार,

मथुरा 25 मार्च 2025*अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक सक्रिय तस्कर गिरफ्तार,

थाना कोतवाली मथुरा पुलिस व ए०एन०टी०एफ० आगरा की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 01 किलो 62 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन एवं 469 ग्राम स्मैक (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 03 करोड रु0) व 01 मोबाइल फोन बरामद ।*

बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपी आज तक

*श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा* के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 25.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 विक्रांत तोमर (चौकी प्रभारी कृष्णानगर) द्वारा मय हमराही पुलिस बल व ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट आगरा की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक सक्रिय तस्कर अभियुक्त मौ0 गयास अंसारी पुत्र मरहूम मौ0 खलील अंसारी निवासी नरेला दिल्ली, मूल निवासी ग्राम व पोस्ट दौतलपुर जिला जमुई बिहार उम्र करीब 42 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 62 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन एवं 469 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 03 करोड रु0), 01 मोवाइल फोन एवं 1755 रुपये नगद के दिनांक 24.03.2025 को समय करीब 21.35 बजे मालगोदाम के पास बनी मजार का चबूतरा थाना कोतवाली, मथुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार मु0अ0सं0 195/2025 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त नाम पता व सम्बन्धित अभियोग –*
 मौ0 गयास अंसारी पुत्र मरहूम मौ0 खलील अंसारी निवासी नरेला दिल्ली, मूल निवासी ग्राम व पोस्ट दौतलपुर थाना जमुई जिला जमुई बिहार उम्र करीब 42 वर्ष
मु0अ0सं0 195/2025 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जिला मथुरा

*बरामदगीः-*
1- 01 किलो 62 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 02 करोड रूपये )
2- 469 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड रुपये रूपये )
3- 01 अदद एन्ड्रोइड मोबाइल ।
4- 1755/- रुपये नगद ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. निरीक्षक श्री हरवेन्द्र मिश्रा ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
2. निरीक्षक श्री देवपाल पुण्डीर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मथुरा
3. उपनिरीक्षक श्री गौरव शर्मा ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
4. उपनिरीक्षक श्री विक्रान्त तोमर चौकी प्रभारी कृष्णानगर थाना कोतवाली मथुरा
5. है०का०- सुधीर कुमार ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
6. है०का०- आशीष शुक्ला ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
7. है०का० लखन लाल ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
8. का० प्रेमनरायन ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
9. का० वसीम अकरम ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
10. म०का० पूनम कुमारी ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।
11. आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली मथुरा
12. है० का० चालक मुकेश कुमार ए०एन०टी०एफ० यूनिट आगरा जोन आगरा।

Taza Khabar