March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर25मार्च25*भाजपा जिलाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती हुए तो वॉर्ड को ही बना लिया दफ्तर,बोर्ड लगाकर शुरू कर दी नेतागिरी*

कानपुर नगर25मार्च25*भाजपा जिलाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती हुए तो वॉर्ड को ही बना लिया दफ्तर,बोर्ड लगाकर शुरू कर दी नेतागिरी*

कानपुर नगर25मार्च25*भाजपा जिलाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती हुए तो वॉर्ड को ही बना लिया दफ्तर,बोर्ड लगाकर शुरू कर दी नेतागिरी*

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक मंगलवार को प्राइवेट अस्पताल में हुई।कानपुर उत्तर के भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित अस्पताल में भर्ती थे।ऐसे में जिलाध्यक्ष के आदेशों पर प्राइवेट अस्पताल के वार्ड में ही जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में भाजपा के दो दर्जन से अधिक जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर मौजूद मरीज केयर वार्ड में ये बैठक हुई,जिस बिस्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भर्ती थे,उसके ऊपर बैनर लगाया गया और फिर ये बैठक आयोजित की गई। अब इसकी फोटो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि भाजपा ने हाल ही में कानपुर उत्तर जिले का जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को बनाया है।जिलाध्यक्ष बनने के एक दिन बाद ही अनिल दीक्षित घर की सीढ़ियों से गिर गए और जांघ में फ्रैक्चर हो गया।लगभग 6 दिन पहले अनिल दीक्षित का ऑपरेशन हुआ है।तब से अनिल दीक्षित आर्य नगर में वेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।योगी सरकार का आठ सा पूरा होने पर कानपुर में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।इसको लेकर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अस्पताल में ही अपनी पहली बैठक बुलाई।बैठक के लिए बेड के पीछे भारतीय जनता पार्टी की होर्डिंग भी लगाया गया।बैठक में भाजपा पदाधिकारी कुर्सी की बजाए पेशेंट बेड पर बैठे रहे।इसी पर बैठे हुए उन्होंने बैठक पूरी की। लगभग आधे घंटे तक बैठक चली।महिला पदाधिकारियों को तीमारदारों की बेंच पर बैठाया गया।

Taza Khabar