पूर्णिया बिहार 22 मार्च25* पूर्णिया में तेजस्वी का बड़ाबयान ! नीतीश कुमार पर बड़ा इल्जाम।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। राष्ट्रीय जनता दल नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार देर रात पूर्णिया पहुंचे। शनिवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव देर रात पूर्णिया पहुंचते ही नवीन नगर में युवा राजद कार्यालय का उद्घाटन किया। तेजस्वी यादव ने बताया कि युवा राजद के जिला अध्यक्ष नवीन यादव के सहयोग से कार्यालय का उद्घाटन हुआ है, कार्यकर्ताओं की भी मांग थी एक कार्यालय का उद्घाटन हो। रमजान के पवित्र महीने में पार्टी के सदस्यों ने इफ्तार का आयोजन किया है। इसी बहाने लोगों से मुलाकात
करने और इस इलाके में आने का मौका मिला है।
तेजस्वी यादव पूर्णिया आगमन के दौरान नवीन नगर स्थित युवा राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय का उद्घाटन
किया और राजद के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। युवा राजद के जिला अध्यक्ष नवीन यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री बीमा भारती, राजद से बायसी विधायक सैपद रुकुनुद्दीन अहमद, पूर्व विधायक दिलीप यादव, युवा रजत के जिला अध्यक्ष नवीन यादव जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के बाद
तेजस्वी यादव पूर्णिया सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।
शनिवार शाम में पूर्णिया के डगरूआ प्रखंड अंतर्गत बेलगच्छी में राजद का इफ्तार पार्टी में उन्होंने शिरकत किया। तेजस्वी यादव मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का राष्ट्रगान का अपमान करना बेहद ही निंदनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा
कि बिहार के लोगों का शर्म से माथा झुका हुआ है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का जिस तरह से अपमान किया वह बहुत ही निंदनीय है। कोई भी व्यक्ति राष्ट्रगान का अपमान करता है तो कोई भी व्यक्ति बर्दाश्त नहीं करेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री उम्र के उस पड़ाव में आ गए हैं, जहां 14 करोड़ बिहार वासियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री को अब त्यागपत्र दे देना चाहिए। साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि रिटायर्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री जी साथ में रखे है। तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि एक अधिकारी मुख्यमंत्री को हाथ से इशारा करते हुए शांत रहने को कह रहा है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि बिहार सरकार चला कौन रहा है, मुख्यमंत्री चल रहे हैं या सुपर सीएम डीके बॉस चला रहा है।
More Stories
रोहतास28जून25*मृतक के परिजनो से मिले मंत्री जमा खान, परिवार को दिया गया 4 लाख मुआवजा;
मिर्जापुर: 28जून 25 *मास्टर बोला कि धीरे से मारा लेकिन सीसीटीवी ने उगला राज*
उन्नाव28जून25*भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान,कहा-संविधान सेक्युलर शब्द हटाया जाए