कौशाम्बी07नवम्बर*एसडीएम सीओ सिराथू ने बूथों का निरीक्षण कर कमियों को पूरा करने का दिया आदेश*
*गरुण एप के माध्यम से भी बूथों का निरीक्षण कार्य किया जा रहा है*
*कोखराज कौशाम्बी* उप जिलाधिकारी सिराथू और क्षेत्राधिकारी सिराथू ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां की स्थितियों का जायजा लिया इस दौरान मतदान केंद्रों में मतदाताओं के नामों को सुधार करने उनका नाम दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों ने बीएलओ को दिया है दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों में मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं का गहन अध्ययन किया और उसे दूर करने का निर्देश दिया है सिराथू तहसील के कोखराज राला काकरा बाद अयाज मऊ ग्राम में उप जिला अधिकारी और क्षेत्राधिकारी साथ-साथ पहुंचे हैं और मतदान बूथों का निरीक्षण किया जिसमें राला ग्राम में दो बूथ 75 व 76 का एसडीएम सिराथू ने निरीक्षण किया जिसमें पीने के पानी की टोटी व शौचालय खराब पाए गए जिसको तहसीलदर ने मौके पर रहे वी एल ओ चन्द्र भान को तत्काल सुधार करने को कहा अधिकारियों ने बताया कि मतदान बूथों में मतदाता सूची सुधार करने के लिए और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए अभियान लगातार चलेगा उन्होंने बताया कि इस अभियान का निरीक्षण 7 नवम्बर 13 नवम्बर 21 नवम्बर व 27 नवम्बर तक चलेगा इस मौके पर कानून गो रियाज अहमद लेखपाल व वी एल ओ उपस्थिति रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*