अयोध्या20मार्च25*12 वर्ष की बालिका से होटल में दुष्कर्म, केस दर्ज*
नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका इलाके में स्ता रहने वाली 12 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर बर एक युवक होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म न किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका घर म पहुंची तो परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने – आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।मूलरूप से बस्ती जिले की रहने वाली बालिका की मां ने नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह लोग नाका क्षेत्र में रहते हैं। बस्ती से बस से आते-जाते उनकी पहचान बस्ती के ही परशुरामपुर निवासी रवि उपाध्याय से हो गई थी। वह बस का परिचालक था और कभी-कभी बस चलाता भी था।मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे आरोपी ने उनकी 12 साल की पुत्री को मोबाइल फोन पर मैसेज करके नाका हनुमानगढ़ी के पास बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। काफी देर तक उनकी पुत्री वापस नहीं लौटी तो उन लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच लगभग 02:30 बजे दोपहर में उनकी पुत्री घर आई और रो-रो कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, उसकी तबियत अब सामान्य है।

More Stories
अबोहर पंजाब18जुलाई26*सफाई अभियान में पार्षद रामा ने रेहड़ी से खुद ढोया कूड़ा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
मुरादाबाद18जुलाई26*जीआरपी मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले 3 शातिर दबोचे*
सहारनपुर18जुलाई26*नकुड़ तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*