प्रतापगढ़27फरवरी25*असलहे की नोक पर महिला से की गई चैन छिनैती।*
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड पर एक महिला से बंदूक की नोक पर उस समय चैन छिनैती हो गई जब वह अपने पति के साथ अपने मौसी के घर जा रही थी।
नीतू सिंह पत्नी अजय प्रताप सिंह निवासी काशीपुर थाना सरपतहा जौनपुर अपने पति रिंकू के साथ अपने मौसी के घर थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पचौरी गांव जा रही थी, लेकिन जैसे ही वह पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड पर पहुंची थी तभी दो लोग एक बाइक पर सवार असलहे की दम पर नीतू सिंह के गले से चैन छीन कर अमरगढ़ की तरफ भाग निकले। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पर दी गई। मौके पर पट्टी कोतवाल आलोक कुमार अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की साथ ही अमरगढ़ में पुलिस बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगलवाया तो पता चला दो व्यक्ति एक पल्सर पर सवार होकर ढकवा की तरफ जा रहे हैं। इस सी सी टीवी फुटेज को पीड़ित को दिखाया गया तो दोनों ही व्यक्तियों को घटना को अंजाम देने के रूप में पहचान लिया गया। पट्टी की पुलिस छानबीन में जुटी है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*