सहारनपुर24फरवरी25*रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन चुनाव रोचक, अंतरिक्ष अरोड़ा बने बदलाव की उम्मीद।*
*सहारनपुर:* रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार दो पक्ष आमने-सामने हैं, जहां एक ओर वर्षों से पद पर काबिज उम्मीदवार हैं, वहीं दूसरी ओर एक नया चेहरा चुनावी मैदान में उतरा है।
चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है, दोनों पक्ष मार्केट में सभाओं का आयोजन कर लुभावने वादे कर रहे हैं। हालांकि, व्यापारियों का झुकाव नए उम्मीदवार अंतरिक्ष अरोड़ा की ओर नजर आ रहा है।
व्यापारियों का मानना है कि इस बार एसोसिएशन में बदलाव जरूरी है और अंतरिक्ष अरोड़ा में वह काबिलियत है जो रायवाला मार्केट को नई दिशा दे सकती है। चुनावी माहौल को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मार्केट के व्यापारी परिवर्तन के मूड में हैं और इसका असर नतीजों पर साफ नजर आ सकता है।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*